इन पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तो की जमकर कमाई पर सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त खिंचाई

Summary :

इस साल अब तक फिल्म इंडस्ट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी कई ऐसे मौके दिए जिनपर अच्छी खासी – गरमागरम डिबेट या बहस की जा सके। इस साला कई सारे फिल्मे रिलीज़ हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया पर इन्हे लेकर बहस भी खूब हुई। आईये जानते है इस साल कौनसी फ़िल्में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही।

बॉलीवुड अपने ग्लैमर, स्टाइल और चटपटी गपशप के लिए जाना जाता है और इस साल अब तक फिल्म इंडस्ट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी कई ऐसे मौके दिए जिनपर अच्छी खासी – गरमागरम डिबेट या बहस की जा सके। इस साला कई सारे फिल्मे रिलीज़ हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया पर इन्हे लेकर बहस भी खूब हुई। आईये जानते है इस साल कौनसी फ़िल्में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। 
शाहिद कपूर का डार्क करैक्टर ( कबीर सिंह )


फिल्म कबीर सिंह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक है और फैंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। लेकिन इस फिल्म को नेटिजिन्स ने काफी ट्रोल भी किया और फिल्म विश्लेषकों ने भी सी फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार पर जमकर निशाना साधा। सोना मोहपात्रा ने ट्विटर पर बाकायदा फिल्म को लेकर काफी बहस भी की। 
कार्तिक आर्यन का वैवाहिक बलात्कार डायलॉग ( फिल्म पति पत्नी और वो )


फिल्म पति पत्नी और वो से कार्तिक आर्यन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहे।  अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ उनकी वहेमिस्ट्री भी खूब पसंद की गयी पर इस फिल्म में उनका वैवाहिक बलात्कार मोनोलॉग कुछ ऑडियंस के सेंटीमेंट्स को दर्द दे गया। सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी हुई। 
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की उम्र पर विवाद ( सांड की आंख )


फिल्म सांड की आंख में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने देश की सबसे उम्रदराज शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के उम्रदराज किरदार निभाने पर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने आपत्ति जताई थी और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट भी मिला था। 
डार्क स्किन पर भूमि पेडनेकर की हुई आलोचना ( बाला )


आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बाला में भूमि पेडनेकर ने एक सांवली लड़की का किरदार निभाया था और उन्हें इस बात पर काफी ट्रोल भी किया गया था।  कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि फिल्म में भूमि को काला दिखाना के बजाये किसी सांवली अभिनेत्री को फिल्म में कास्ट करना ज्यादा बेहतर होता। 

ऋतिक रोशन – टाइगर श्रॉफ डिबेट ( फिल्म वॉर )


फिल्म वॉर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई और फिल्म में बेहद शानदार एक्शन सीन्स देखने को मिले। हॉलीवुड सरीखे स्टंट्स ने दर्शकों को दीवाना बनाया पर फिल्म के क्लाइमेक्स में टाइगर श्रॉफ की ओरिजिनल आइडेंटिटी का खुलासा  फैंस को खास पसंद नहीं आया। इस बात पर सोशल मीडिया  पर काफी मीम्स भी वायरल हुए। 

Ujjwal Jain