इस्तांबुल : पूर्वी तुर्की में बुधवार को हिमस्खलन में 28 लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले इसी स्थान पर हिमस्खलन हुआ था जिसके तलाशी और बचाव अभियान के दौरान यह दुर्घटना हुई। मेहमत के गवर्नर एमीन बिल्मेज के अनुसार वान प्रांत में घटनास्थल से 14 बचावकर्मियों और नौ नागरिकों के शव मिले। वे मंगलवार को हुए हिमस्खलन के मलबे में दबे मिनी बस में फंसे लोगों को निकालने में मदद करने गए थे।
मिनीबस में सवार पांच लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जतायी है। सरकार की आपदा एजेंसी एएफएडी ने पहले हिमस्खलन के बाद दर्जनों बचावकर्मियों को भेजा । स्थानीय मीडिया ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के निवासी भी बचाव के प्रयासों में शामिल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



