Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 9 जुलाई को होगा अयातुल्ला खामनेई का अंतिम संस्कार, ईरान से नितिन नबीन और खरगे को मिला न्योता

Summary :

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का 9 जुलित को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए ईरान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आधिकारिक न्योता भेजा है। इससे पहले, पिछले सप्ताह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, 5 से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत सरकार की तरफ से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और…

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का 9 जुलित को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए ईरान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आधिकारिक न्योता भेजा है। इससे पहले, पिछले सप्ताह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, 5 से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत सरकार की तरफ से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हो सकते हैं।

अमेरिकी-इजरायली हमले में हुई थी मौत

Ayatollah Ali Khamenei Funeral
Ayatollah Ali Khamenei (Image- Social Media)

आपको बता दें कि 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में मौत हो गई थी। इनकी मौत की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में उनके साथ चार रिश्तेदार भी मारे गए थे। अयातुल्ला अली खामेनेई पिछले 36 वर्षों से ईरान की सत्ता संभाल रहे थे।

2 करोड़ लोगों के जुटने का अनुमान

ईरान की सरकरी मीडिया एजेंसी IRNA के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा। अंतिम विदाई के कार्यक्रमों में करीब 1.2 करोड़ से 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। इतनी भारी भीड़ को दूकेहते हुए तेहरान में सुरक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई रूटों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का पूरा शेड्यूल

  • 4 और 5 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी मोसाला प्रार्थना हॉल में आम जनता और गणमान्य लोगों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।
  • 6 और 7 जुलाई को राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के धार्मिक शहर कोम में विशाल अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
  • 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में अंतिम संस्कार आखिरी कार्यक्रम होगा। इसी दिन दिवंगत नेता खामेनेई के पार्थिव शरीर को शिया समुदाय के आठवें इमाम, इमाम रजा के पवित्र दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।