बाजवा ने पाक सैन्य कमांडरों को अभियानगत तैयारी जारी रखने को कहा

Summary :

पाकिस्तानी थल सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने क्षेत्र में सुरक्षा के अजीब माहौल के कारण अपने वरिष्ठ कमांडरों को ‘अभियानगत तैयारी’ बनाए रखने का बुधवार को निर्देश दिया।

पाकिस्तानी थल सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने क्षेत्र में सुरक्षा के अजीब माहौल के कारण अपने वरिष्ठ कमांडरों को ‘अभियानगत तैयारी’ बनाए रखने का बुधवार को निर्देश दिया।
फौज ने एक बयान में कहा कि जनरल बाजवा ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में 80वीं ‘फॉरमेशन कमांडर्स कॉन्फ्रेंस’ की अध्यक्षता करते हुए उभरते भू-रणनीतिक माहौल के मद्देनजर अभियान चलाने संबंधी तैयारियों के उच्च मानकों को बनाए रखने पर खास जोर दिया।
उन्होंने कहा कि एक पेशेवर संस्था होने के नाते फौज हमेशा पाकिस्तान की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेगी।
 

Desk Team