बांग्लादेश ने भारत के साथ नदी प्रबंधन पर प्रस्तावित बैठक को स्थगित करने को कहा

Summary :

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश ने नदी प्रबंधन पर इस सप्ताह भारत के साथ होने वाली दो बैठकों को स्थगित किए जाने को कहा है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश ने नदी प्रबंधन पर इस सप्ताह भारत के साथ होने वाली दो बैठकों को स्थगित किए जाने को कहा है। 
सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
सूत्रों ने बताया कि ये बैठकें वृहृस्पतिवार और शुक्रवार को होनी थीं । 
उन्होंने बताया कि एक संयुक्त समिति की बैठक है और दूसरी तकनीकी स्तर की बैठक है। 

Shera Rajput