बाइडन ने इजराइल दौरे का निमंत्रण स्वीकार किया

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आने वाले महीनों में इजराइल का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आने वाले महीनों में इजराइल का दौरा करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की।
बाइडेन व नेफ्ताली बेनेट ने फोन बातचीत 
उन्होंने बताया कि इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार दोपहर बाइडन से फोन पर बात की और यरूशलम में हाल ही में इजराइली और फिलिस्तीनी नागरिकों के बीच हुए संघर्ष के साथ-साथ ईरान के बारे में दोनों देशों की साझा चिंताओं पर चर्चा की।
इजराइल ने ईरान के साथ 2015 के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के अमेरिकी प्रयासों का विरोध करते हुए कहा था कि इसमें ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय शामिल नहीं हैं।
इजराइल ने यह भी आशंका जताई है कि अमेरिका ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को विदेशी आतंकवादी समूहों की सूची से हटा सकता है।
 

Desk Team