पंजाब की अटारी सीमा पर सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को ‘मुलेठी’ की खेप में छिपाकर रखी गई 100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त कर ली। मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान से आई थी।
जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, हेरोइन को दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा अफगानिस्तान से आयात की गई मुलेठी की खेप में छिपाकर रखा गया था। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान से सूखे मेवे, ताजे फल और जड़ी-बूटियों का नियमित आयात इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी के माध्यम से होता है।


Download Android App
Download iOS App



