अमेरिका के अटलांटा शहर में एक रेस्तरां के बाहर हुई मारपीट में पांच किशोर-किशोरियों को गोली मार दी गई। घायलों में से दो ने बंदूक की नोक पर एक वाहन हासिल किया और फिर अस्पताल गए।
अटलांटा के पुलिस उप प्रमुख टिमोथी पीक ने संवाददाताओं को बताया कि सेंटेनियल ओलंपिक पार्क के पास एक रेस्तरां के बाहर शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में 15 से 19 साल की उम्र की दो लड़कियां और तीन लड़के घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, पांचों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App


