अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश की राजधानी की स्थानीय अदालत प्रणाली में एक भारतीय अमेरिकी को जज के रूप में नामित किया है। यह कदम पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त किए गए एक और अधिकारी का नामांकन वापस लिए जाने के बाद सामने आया है।
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि बाइडेन ने रूपा रंगा पुटगुंट्टा को कोलंबिया जिले के सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नामित किया है, जो वॉशिंगटन के लिए एक स्थानीय अदालत है। पिछले महीने, उन्होंने ट्रंप द्वारा अपने कार्यकाल के आखिरी समय में उच्च स्थानीय अदालत में नियुक्त किए गए जज विजय शंकर का नामांकन वापस ले लिया था। शंकर को अपनी नियुक्ति के लिए सीनेट की पुष्टि की आवश्यकता थी, जिसे डेमोक्रेट्स के नियंत्रण के चलते नहीं पा सकते थे।
पुट्टागुंटा अब कोलंबिया रेंटल हाउसिंग कमीशन के जिला के लिए एक प्रशासनिक न्यायाधीश हैं। इससे पहले वे आपराधिक मामलों में गरीबों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उन्होंने घरेलू शोषण के पीड़ितों के साथ भी काम किया है। इस बीच बाइडेन ने एक पाकिस्तानी अमेरिकी जाहिद एन कुरैशी को संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया है। यदि सीनेट उनको अपनी सहमति देती है तो वह देश के पहले मुस्लिम संघीय न्यायाधीश होंगे।
इससे पहले 2016 में आबिद कुरैशी को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा एक संघीय न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया था, लेकिन ट्रंप द्वारा पद ग्रहण करने से पहले सीनेट ने उनके नामांकन पर कार्रवाई नहीं की और वह यह पद पाने से चूक गए थे।


Download Android App
Download iOS App



