रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का 21वां दिन है. रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी की जा रही है. रूस एक के बाद एक यूक्रेन के कई हिस्सों को अपने कब्जे में ले चुका है
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर बुधवार को ‘युद्ध अपराधी’ बताया ।
बाइडन ने कहा, ‘‘वह (पुतिन) एक युद्ध अपराधी हैं।
यूक्रेन पर हमले के बाद से यह पुतिन और रूसी कार्रवाइयों की किसी अमेरिकी अधिकारी द्वारा अब तक की सबसे तीखी निंदा है।
रूसी सैनिकों ने अस्पतालों पर बमबारी की और डॉक्टरों को बंधक बनाया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को एक भाषण में कहा कि रूसी सैनिकों ने अस्पतालों पर बमबारी की और डॉक्टरों को बंधक बना लिया। उन्होंने यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद करने के लिए और सहायता देने का वादा किया।


Download Android App
Download iOS App



