अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संघीय अपीलीय न्यायाधीश केतांजी ब्राउन जैकसन को उच्चतम न्यायालय के लिए मनोनीत किया है।
व्हाइट हॉउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत में किसी अश्वेत महिला के पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।
इस घोषणा के साथ ही बाइडन ने अपने उस चुनावी वादे को पूरा किया है जिसमें उन्होंने शीर्ष अदालत में किसी अश्वेत महिला को भेजने की बात कही थी।
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में लगभग दो सदी से श्वेत पुरुष ही न्यायाधीश हैं।


Download Android App
Download iOS App



