पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बजुआर जिले में हुए बम विस्फोट में स्कूल के दो शिक्षकों की मौत हो गई गौरतलब हो कि पाकिस्तान का यह क्षेत्र अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार एक नहर के पास हुए विस्फोट के कारण एक निजी स्कूल में अध्यापक अब्दुर्रहमान और सरकारी स्कूल में अध्यापक इस्माईल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों शिक्षक बाइक पर जा रहे थे।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान अकसर ऐसे हमलों को अंजाम देता रहता है।


Download Android App
Download iOS App



