जब दीपिका पादुकोण का ये कैप्शन नहीं पड़ा कार्तिक आर्यन के पल्ले,एक्टर बोले इसका मतलब…

Summary :

बॉलीवुड के कई सारे ऐसे स्टार्स जो केवल अपनी फिल्मों की वजह सही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट के कारण खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

बॉलीवुड के कई सारे ऐसे स्टार्स जो केवल अपनी फिल्मों की वजह सही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट के कारण खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इतना ही नहीं ये सितारें अपने फैन्स के साथ आये दिन कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। स्टार्स की पोस्ट पर केवल फैन्स ही नहीं बल्कि सितारों के सह कलाकार भी उनकी पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते रहते हैं। वैसे इन दिनों बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुोकण अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा का विषय बानी हुई हैं।
एक्ट्रेस ने किया थ्रोबैक वीडियो शेयर… 
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक थ्रोब्रैक वीडियो कान फिल्म फेस्टिवल का शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने मेकअप रूम में कान फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार होते हुए खूब मस्ती में थिरकती हुई दिख रही हैं। अब अपने इस वीडियो के साथ दीपिका ने एक बहुत मजेदार कैप्शन भी दिया। 
दीपिका पादुोकण ने अपनी वीडियो पर जो  कैप्शन लिखा है दरअसल वो कार्तिक आर्यन को समझ नहीं आया। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर  लिखा Green Room Shenanigans। अब  कार्तिक को दीपिका के इस कैप्शन में Shenanigans का मतलब समझ नहीं आया तो उन्होंने कमेंट कर दीपिका से इसका अर्थ पूछा है।  

दीपिका ने दिया मजेदार जवाब

कार्तिक आर्यन के कमेंट का दीपिका पादुकोण ने बेहद खास अंदाज में जवाब दिया है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा इस शब्द का मतलब होता है जब कोई बहुत खुश रहता है और एक्साइटेड रहता है तो वह कुछ मजेदार चीजें करता है (जैसे ज्यादातर दिन तुम रहते हो)। अब सोशल मीडिया पर ये चैट वायरल होने के बाद उनके कई फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 
प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाये तो दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन अभी तक एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इन दिनों ठप्प पड़ी हुई है ऐसे में दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म छपाक थी। जबकि कार्तिक आर्यन आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में दिखाई दिए थे। 

Desk Team