बॉलीवुड जगत में अपने विलेन के किरदार से लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रंजीत का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रंजीत अपनी बेटी के साथ ‘महबूबा’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में खास बात यह है वो अपनी बेटी दिव्यांका बेदी के साथ इस तरह मेल बैठा रहे है कि आखिर में अभिनेता की बेटी ने पापा का यह स्टेप्स देखकर उन्हें खुशी से गले लगा लिया है।

बता दें कि रंजीत 80 की उम्र में पहुंच चुके हैं बावजूद इसके उनका यह डांस वाकई सभी को चौंका देने वाला है। दरअसल रंजीत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शोले’ के एक गाने पर अपनी बेटी के साथ ताल मिलाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वहीं बेटी के साथ इस वीडियो में पापा और बेटी जिम में हैं।

अभिनेता ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है,80 के करीब पहुंच चुका हूं। ऐसे में सिर्फ और सिर्फ मेरी बेटी ही मुझे अपनी उंगलियों पर नचा सकती है। अब इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया में दी दस्तक
बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में रंजीत ने फिटनेस स्टूडियो जॉइन किया है ऐसे में उनके वर्कआउट में बेटी उनकी मदद करती हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं तभी वह फैन्स को खुद से जुड़ा अपडेट शेयर किया करते हैं।

रेप सीन के लिए खूब छाए रंजीत
बता दें कि रंजीत फिल्म ‘शर्मीली’ में रेप सीन करके लाइमलाइट में आ गए। इसके बाद तो नेगेटिव किरदार के मामले में वह मेकर्स की पहली पसंद बन गए। कहा जाता है अभिनेता के नाम 350 रेप सीन करने का रिकॉर्ड है जिस वजह से लोग उन्हें ‘रेप किंग’ बुलाने लगे थे।

इतना ही नहीं उन्होंने ‘रेशमा और शेरा’, ‘हलचल’, ‘हसीनों का देवता’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘आखिरी दांव’, ‘धोती लोटा और चौपाटी, ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘याराना, ‘रॉकी’ जैसी तमाम फिल्में में काम किया है। इन सब फिल्मों के अलावा साजिद खान की फिल्म ‘हाउसफुल 2’ में रंजीत ‘पापा रंजीत’ के रोल में दिखाई दिए थे।



Download Android App
Download iOS App



