ये 13 टीवी ऐक्ट्रेसेस रियल लाइफ में हैं बहनें, देखकर एक फेर को आप भी रह जायेंगे हैरान

Summary :

टीवी जगत में बहुत सी ऐसी अभिनत्रियां जो बेशक सीरियल की दुनिया में एक दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी हैं,लेकिन यह सभी रियल लाइफ में बहनें भी हैं।

टीवी जगत में बहुत सी ऐसी अभिनत्रियां जो बेशक सीरियल की दुनिया में एक दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी हैं,लेकिन यह सभी रियल लाइफ में बहनें भी हैं। तो चलिए आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताने वाले हैं टीवी की उन ऐक्ट्रेसेस के बारे में जो रियल लाइफ में बहने हैं।
1.रागिनी खन्ना, आरती सिंह और सौम्या सेठ 
रागिनी खन्ना, आरती सिंह और सौम्या सेठ आपस में कजिन सिस्टर्स हैं। ये तीनों ही बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी हैं और कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। जहां एक ओर रागिनी खन्ना  ने भास्कर भारती, ससुराल गेंदा फूल और  राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी जैसे टीवी शोज में काम किया है। वहीं आरती सिंह मायका, परिचय  और  ससुराल सिमर का जैसे शोज में दिखीं। इसके अलावा सौम्या सेठ  नव्या और दिल की नजर से खूबसूरत टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।
2.रोशनी चोपड़ा और दीया चोपड़ा
मशहूर टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रोशनी चोपड़ा और दिया चोपड़ा असल जिंदगी में बहने हैं। दिया चोपड़ा ने लव स्टोरी, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ना आना इस देश लाडो और मन की आवाज प्रतिज्ञा जैसे टीवी शोज में काम किया तो वहीं रोशनी कसम से, काव्यांजलि और द कपिल शर्मा शो के अलावा कई शोज कर चुकी हैं।
3.पूजा जोशी अरोड़ा और दामिनी जोशी
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है  में नजर आईं अभिनेत्री पूजा जोशी अरोड़ा और अभिनेत्री दामिनी जोशी भी रियल लाइफ सिस्टर हैं। दामिनी जोशी टीवी शो राम मिलाई जोड़ी में नजर आयी है।
4.शफक नाज़ और फलक नाज़
ऐक्ट्रेस शफक नाज़ और ऐक्ट्रेस फलक नाज़ भी सिस्टर हैं। साल 2013 की महाभारत में कुंती के रोल में नजर आईं शफक नाज़ ने इस शो के अलावा  चिड़ियाघर में मयूरी का रोल किया था। वहीं फलक नाज़  ससुराल सिमर का, महाकाली-अंत ही आरंभ है और रूप-मर्द का नया स्वरूप में नजर आ चुकी हैं। 
5.अमृता राव और प्रीतिका राव
अमृता राव और प्रीतिका राव रियल लाइफ में बहने हैं। अमृता राव ने टीवी शो ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ में काम करने के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। वहीं उनकी बहन प्रतीका राव टीवी शो ‘बेइंतेहा’ में नजर आईं।
6.गौहर खान और निगार खान
गौहर खान और निगार खान भी रियल लाइफ बहने हैं और यह दोनों सिस्टर कई टीवी सीरियल कर चुकी हैं। वहीं गौहर खान तो अब फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Desk Team