बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सितारे एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार वह अपने घर की तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं।

मुंबई में मानसून आ गया है और बारिश वहां पर शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बारिश का लुफ्त लेते हुए कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर की हैं। चलिए आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों के घर की तस्वीरें दिखाते हैं उनके घर से बाहर का नजारा कैसा दिखता है।
अनुष्का शर्मा
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने घर की एक तस्वीर पोस्ट की थी। यह तस्वीर उनके घर की बालकनी की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं बाहर घने बादलों का लुफ्त अनुष्का कॉफी के साथ लेती दिखाई दे रही हैं।
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर अपने घर के बाहर के नजारे की तस्वीर साझा की थी। परिणीति चोपड़ा बेहद खुश बारिश का मौसम देखकर हो गईं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरा पसंदीदा मौसम है।
फराह खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने भी इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, एलियंस के अटैक का इंतजार है। हाहा। सीरियसली, किसी वीएफएक्स की जरूरत नहीं है।
विक्की कौशल
एक्टर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर सनसेट को एंजॉय करते हुए तस्वीर साझा की थी। वह अपने घर की छत पर खड़े होकर सनसेट का मजा ले रहे हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के घर से बाहर का नजारा भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। समंदर के किनारे अक्षय का घर है। ट्विंकल खन्ना ने हाल एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और उसमें अक्षय दिखाई रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



