अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से कुछ दिनों पहले मिले एक ब्राजील के अधिकारी के कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ब्राजील की सरकार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो के प्रेस सचिव फैबिओ वाजेनगार्टन कोरोनावायरस से संक्रमित हैं।
सप्ताहांत में अमेरिका के दौरे में राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो के साथ वाजेगार्टन भी मौजूद थे, जहां उन्होंने ट्रंप, पेंस और अन्य व्हाइट हाउस के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
ब्राजील की सरकार ने कहा कि इस बाबत अमेरिकी अधिकारियों को सूचना दे दी गई है, वहीं बोलोनसरों की मेडिकल टीम राष्ट्रपति और उनके दौरे के समय वहां गए प्रतिनिधिमंडल व उनके अन्य सहयोगियों के स्वास्थ को लेकर सभी निवारक उपायों को अपना रही है।
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि ट्रंप और पेंस के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



