ब्रिटेन के बर्मिंघम में विस्फोट की घटना में पांच लोग हताहत हो गये वहीं एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया जबकि आसपास के अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। वेस्ट मिडलैंड्स अग्निशमन सेवा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घर पुरी तरह से नष्ट, आसपास के घरों को काफी नुकसान
बर्मिंघम पुलिस ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ ड्यूलविच रोड, किंगस्टैंडिंग, बर्मिंघम में एक घर में विस्फोट होने से कई लोग हताहत हुए हैं। एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया है जबकि कुछ अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। वेस्ट मिडलैंड्स अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने एक बयान में कहा ‘‘ दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचावकार्य में जुटे हैं। अग्निशमन सेवा कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले एक व्यक्ति को बचा लिया गया था और गंभीर रूप से घायल को वेस्ट मिडलैंड्स एम्बुलेंस से क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया। मामूली रूप से घायल अन्य चार लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया है।
आपातकालीन सेवा प्रदाताओं का मानना ??है कि इस घटना का कारण गैस विस्फोट था। एक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके अलावा तीन घरों को भी नुकसान हुआ है। वेस्ट मिडलैंड्स एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट के कारण घरों के बाहर खड़ कारें भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। अग्निशमन जांच टीमें और अन्य एजेंसी लगातार विस्फोट के कारण की जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



