बीजिंग, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 30 अक्टूबर को पेइचिंग जन बृहद भवन में राजकीय यात्रा पर आये जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर से मुलाकात की।
ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों की समान कोशिशों से चीन-जर्मनी सहयोग सक्रियता से चल रहा है, जिसने दोनों देशों की जनता के लिए अधिक कल्याण लाया है। वर्तमान में एकतरफ़ावाद और संरक्षणवाद तेज़ी से फैल रहा है। चीन और जर्मनी को अधिक जवाबदेही तय करते हुए मुक्त व्यापार की डटकर सुरक्षा करनी और खुलेपन व सहयोग बढ़ाना चाहिए ताकि दोनों देशों की चौतरफा रणनीतिक साझेदारी को निरंतर प्रगति मिले।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन जर्मनी के साथ ऑटो, रसायन, एआई, डिजिटल व हरित क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर अधिक उच्च स्तरीय पारस्परिक लाभ वाली साझी जीत पर पहुंचाने को तैयार है। चीन अधिक श्रेष्ठ जर्मन वस्तुओं का आयात करना चाहता है और जर्मन उद्योग का सक्रियता से चीनी बाजार में हिस्सा लेने का स्वागत करता है। चीन अधिक चीनी उद्यमों को जर्मनी में पूंजी लगाने का समर्थन करता है। उम्मीद है कि जर्मन पक्ष चीनी उद्यमों के लिए अधिक न्यायपूर्ण, स्थिर और अनुमानित वाणिज्यिक वातावरण प्रदान करेगा।
स्टीनमीयर ने बताया कि चीन के आर्थिक व सामाजिक विकास और तकनीकी प्रगति सराहनीय है। जर्मनी और चीन ने लंबे समय तक अच्छी साझेदारी बनाए रखी हैं। दोनों देशों का आर्थिक व व्यापारिक सहयोग सफल और पारस्परिक लाभकारी है। दोनों देशों के उद्यमों का सहयोग न सिर्फ दोनो देशों के लिए, बल्कि विश्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
डीकेपी/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App


