ब्रिटेन की सरकार ने दोषी आतंकियों के लाई डिटेक्टर परीक्षण और लंबी जेल सजा समेत नये सख्त आतंकवाद निरोधक कदमों की घोषणा मंगलवार को की।
ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने नयी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले साल नवंबर में दोषी आतंकी उस्मान खान द्वारा लंदन ब्रिज पर दो लोगों को मारे जाने के बाद सरकार के सामने कुछ कठोर सच आये थे।
इस योजना को मार्च महीने में आतंकवाद निरोधक विधेयक के रूप में ब्रिटिश संसद में पेश किया जा सकता है।
ब्रिटेन की सरकार में सबसे वरिष्ठ भारतीय मूल की मंत्री पटेल ने कहा, ‘‘आज हम उन वादों को पूरा कर रहे हैं, पुलिस और परिवीक्षा अधिकारियों को संसाधन मुहैया करा रहे हैं जो उन्हें अपराधियों का पता लगाने और तफ्तीश के लिए चाहिए। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध मदद की भी समीक्षा करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



