आंबेडकर स्मारक निर्माण को चुनौती की तरह लिया तो दो साल में बन सकता है : शरद पवार

Summary :

दादर में परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद पवार ने कहा कि स्मारक पूरा बनने के बाद एक पर्यटन स्थल बन सकता है।

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि यहां संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर के स्मारक के निर्माण कार्य को अगर चुनौती की तरह लिया जाए तो दो साल के भीतर पूरा हो सकता है। दादर में परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद पवार ने कहा कि स्मारक पूरा बनने के बाद एक पर्यटन स्थल बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में इसका ‘भूमि पूजन’ किया था। 
पवार ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि स्मारक का 25 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यह स्मारक बंद पड़ी इंदु मिल के परिसर में बनाया जा रहा है। स्मारक के लिए जरूरी धन का इस्तेमाल कुछ अन्य परियोजनाओं में होने संबंधी धारणाओं के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्मारक के निर्माण का बचाव करते हुए कहा कि यह पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। 

Desk Team