कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर मचा रखा है और आम से लेकर खास तक, हर कोई कोविड 19 से डरा हुआ है। विश्व भर की कई नामी हस्तियां कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुकी है और इन्ही में से एक है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन। जॉनसन अब संक्रमण से ठीक होकर घर घर लौट चुके है और उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों को खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने अपने बेटे का नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन रखा है। उन्होंने यह नामकरण अपने दादा और उन दो डॅक्टरों के नाम पर किया है जिन्होंने जॉनसन के कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित होने के बाद उनका उपचार किया था।
साइमंड्स ने अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर बेटे के नामकरण की जानकारी दी। उन्होंने बेटे के नाम को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘विल्फ्रेड श्री जॉनसन के दादा, लॉरी उनके (कैरी) के दादा तथा निकोलस डॉ निक हर्ट और डॉ निक प्राइस के नामों से लिया गया है।’’ द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक श्री जॉनसन का इलाज करने वाले दोनों डॉक्टर संक्रामक रोगों के उपचार और वेंटिलेशन के विशेषज्ञ हैं।
.jpg)
बता दें, साइमंड्स ने गत बुधवार को पुत्र को जन्म दिया था। गौरतलब है कि जॉनसन पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पाये गये थे और बाद में वह कोरोना की जंग जीतने में कामयाब रहे। ठीक होने के बाद जॉनसन ने देश के सभी स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया था।
वहीं कोरोना की वजह से ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 182260 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 28131 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। जबकि पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस महामारी के संकट का दौर जारी है। इस घातक बीमारी के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस से विश्वभर में अब तक 2,43,049 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 33,21,168 लोग संक्रमित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App


