बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा लाल रंग से जगमगा उठी। 828 मीटर ऊंचे इस टावर पर चीन का राष्ट्रीय झंडा और शानदार रोशनी के अलग-अलग दृश्य बारी-बारी से प्रदर्शित किए गए।
इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की ओर से तैयार राष्ट्रीय दिवस प्रकाश शो का आयोजन किया गया। यह पहली बार है जब चीन के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के लिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर सीएमजी का वीडियो लाइट शो प्रदर्शित किया गया।
इस खास लाइट शो में चीन के स्वर्ग मंदिर, महान दीवार और आधुनिक इमारतों की तस्वीरें दिखाई गईं। इन दृश्यों के जरिए चीन की समृद्ध और गहरी जड़ें रखने वाली पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ नए युग में देश के विकास और जीवंतता को भी दर्शाया गया।
वहीं, इस लाइट शो को और खास बनाने के लिए सीएमजी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार कंटेंट यानी एआईजीसी तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके जरिए रोशनी और परछाइयों के माध्यम से चीन की संस्कृति और विकास की एक जीवंत कहानी पेश की गई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



