इंडोनेशिया में बस खाई में गिरी, 28 लोगों की मौत

Summary :

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पालेम्बांग(इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को मध्य रात्रि से पहले दक्षिण सुमात्रा प्रांत के पगरलाम जिले में हुई। 
पालेम्बांग के तलाश एवं बचाव अभियान प्रमुख बेर्टी कोवास ने बताया कि शवों को पहचान के लिए एक अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। 
स्थानीय पुलिस प्रमुख डोली गुमारा ने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि बस 262 फुट गहरी खाई में गिर गई। 
बहरहाल, बस में सवार यात्रियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों में चालक और चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। 

Shera Rajput