सबरीमला : सबरीमला जाते समय इस बार मध्य नवम्बर से अब तक दिल का दौरा पड़ने से कम से कम 19 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिनमें पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल थे।
मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के एक बयान के मुताबिक 19 श्रद्धालुओं में से 15 की मौत भगवान अयप्पा मंदिर के आधार शिविर पम्बा में हो गई जबकि चार की मौत कोट्टयम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुई। बयान में बताया गया कि मृतकों में तमिलनाडु के गुदालुर के रहने वाले 61 वर्षीय एक श्रद्धालु की पहचान राजेन्द्रन वी. के तौर पर हुई।
इसने बताया कि हाल में मंदिर के नजदीक अप्पाचिमेदु में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। करीब दो महीने चलने वाले तीर्थयात्रा के प्रथम चरण में काफी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। 27 दिसम्बर को मंडल पूजा के साथ तीर्थयात्रा का समापन होगा।


Download Android App
Download iOS App



