शिरोमणि अकाली दल ने आज आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरोहबाज जग्गू भगवानपुरिया ने जेल से जान से मारने की धमकी दी है और मांग की कि इस प्रकरण की जांच करवाई जाए तथा जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा इस्तीफा दें।
पूर्व मंत्री डॉ़ दलजीत सिंह चीमा ने श्री मजीठिया की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भगवानपुरिया ने दस दिसंबर को अपने फेसबुक अकाऊंट से श्री मजीठिया को धमकाते हुए कहा, ‘‘हमसे दोस्ती और दुश्मनी दोनों अच्छी होगी। दोस्त के लिए दिल में जगह है तो दुश्मन के लिए श्मशान घाट में।‘‘
डॉ़ चीमा ने कहा कि प्रकरण की केंद्रीय जाच ब्यूरो अथवा उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से जांच करवाई जाए और श्री रंधावा इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें मंत्री पद से हटाएं।


Download Android App
Download iOS App



