कनाडा में ‘ब्रदर्स गैंग’ पर बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी हुए गिरफ्तार, बनाते थे दक्षिण एशियाई व्यापारियों को निशाना

Summary :

Canada For Brothers Gang Arrested : कनाडा में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर उगाही करता था. पील रीजनल पुलिस ने ‘फॉर ब्रदर्स’ नाम के इस आपराधिक नेटवर्क के 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं. इनमें से कुछ के खिलाफ अब कनाडा से डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है. पुलिस के अनुसार यह गैंग कनाडा और अमेरिका में दक्षिण एशियाई व्यापारियों को धमकाकर पैसे वसूलता था. यदि कोई कारोबारी रकम देने से इनकार करता…

Canada For Brothers Gang Arrested : कनाडा में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर उगाही करता था. पील रीजनल पुलिस ने ‘फॉर ब्रदर्स’ नाम के इस आपराधिक नेटवर्क के 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं. इनमें से कुछ के खिलाफ अब कनाडा से डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है.

पुलिस के अनुसार यह गैंग कनाडा और अमेरिका में दक्षिण एशियाई व्यापारियों को धमकाकर पैसे वसूलता था. यदि कोई कारोबारी रकम देने से इनकार करता था, तो उसके घर, दुकान या बिजनेस प्रतिष्ठान पर फायरिंग और आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम दिया जाता था. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह गिरोह खास तौर पर ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडॉन और ब्रिटिश कोलंबिया के इलाकों में सक्रिय था. इसके नेटवर्क के तार अमेरिका के कैलिफोर्निया तक जुड़े मिले हैं.

17 Indians arrested in Canada : 1 साल से चल रहा है ऑपरेशन

Canada For Brothers Gang Arrested
Canada For Brothers Gang Arrested (source: social media)

बता दें, यह गैंग उन इलाकों में ख़ासा एक्टिव है, जहां भारतीय और पंजाबी मूल के लोग रहते हैं. इस पूरे मामले की जांच दिसंबर 2025 में शुरू की गई थी. इसके लिए एक संयुक्त ऑपरेशन टीम बनाई गई, जिसमें ओंटारियो प्रोविंस पुलिस, कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी और एफबीआई जैसी टीमें शामिल थीं.

जांच के दौरान पता चला कि गैंग के सदस्य रेस्टोरेंट मालिकों, ट्रकिंग कंपनियों और छोटे कारोबारियों को फोन कॉल, सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए धमकियां देते थे. कई मामलों में उनसे भारी रकम की मांग की गई थी.

पुलिस के अनुसार, यह आरोपी पहले लोगों में दहशत फैलाते थे फिर उसके बाद उगाही करते थे. जैसे कैलेडॉन स्थित एक घर पर फायरिंग और आगजनी की गई और उसके कुछ मिनट बाद ही ब्रैम्पटन के एक बिजनेस प्रतिष्ठान पर गोलियां चलाई गईं.

Extortion Gang Busted in Canada : कौन हैं आरोपी

जांच एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 17 आरोपी कुल 24 घटनाओं से जुड़े पाए गए हैं. इनमें से 16 हिंसक घटनाएं सीधे “फॉर ब्रदर्स” नेटवर्क से संबंधित हैं. इन वारदातों में फायरिंग और आगजनी की कई घटनाएं शामिल हैं, जिनमें कुल 324 राउंड गोलियां चलाई गई थीं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह, दिलावरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह भगरिया, प्रभदीप सोहल, अजयदीप सिंह, रविंदर सिंह, मनदीप सिंह, जशनबीर सिंह, अमृतजोत सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुनित गुनित, प्रतापबीर घुमन, नवरोप सिंह, राजन सिंह, सुखविंदर सिंह, मोहिंदर सिंह और कैलिफोर्निया निवासी गौतम गौतम के रूप में हुई है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ कुल 106 आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं. संभव है कि इनमें से कईयों पर डिपोर्टेशन की कार्रवाई भी हो सकती है.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।