बकरा ईद से पहले बवाल… मीरा रोड में बकरे की कुर्बानी के लिए बने शेड पर दो पक्षों में भिड़ंत, देखें Video

Summary :

Goat Shed Clash in Mumbai: बकरा ईद से पहले मुंबई के मीरा रोड में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। मीरा रोड के पूनम क्लस्टर 1 सोसाइटी में हिन्दू संगठनों और मुस्लिम पक्ष के बीच बकरीद पर कुर्बानी के लिए बनाए गए बकरा शेड को लेकर बवाल हो गया। कुछ हिंदू संगठनों और बिल्डिंग में रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने कुर्बानी देने के लिए बनाए गए शेड में तोड़फोड़ कर दी। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया, लेकिन…

Goat Shed Clash in Mumbai: बकरा ईद से पहले मुंबई के मीरा रोड में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। मीरा रोड के पूनम क्लस्टर 1 सोसाइटी में हिन्दू संगठनों और मुस्लिम पक्ष के बीच बकरीद पर कुर्बानी के लिए बनाए गए बकरा शेड को लेकर बवाल हो गया। कुछ हिंदू संगठनों और बिल्डिंग में रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने कुर्बानी देने के लिए बनाए गए शेड में तोड़फोड़ कर दी। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय ने इसका विरोध किया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया, लेकिन राटा को इस मुद्दे फिर विवाद शुरू हो गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

Mira Road Hindu Muslim Clash: क्यों शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, मुस्लिम समुदाय के लिए बकरा ईद के अवसर पर कुर्बानी के लिए सोसाइटी में बकरा शेड बनाया गया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों और सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया और नगर निगम को इसका जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। सूचना के बाद 25 मई, सोमवार को दोपहर को नगर निगम ने इस शेड को हटा दिया। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा बकरा शेड बनाना शुरू कर दिया।

इसके खिलाफ हिंदू संगठन वहां इकठ्ठा होने लगे और जमकर विरोध किया। बीती रात सोसाइटी में कुर्बानी के लिए बने बकरा शेड को लेकर बवाल के दौरान दोनों पक्षों में खूब विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसकी सुचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।

Mumbai News Today: अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

इस बवाल के बाद विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं पर हमले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला मीरा रोड के काशिमीरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराया गया है। BNS की धारा 115(2), 118(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है और लोगों से अपील की गई है कि शांति प्रिय ढंग से त्योहार मनाएं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।