कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्विटर यानि एक्स पर पोस्ट करके कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और सम्मान के महत्व पर चर्चा की है। यह उनका उकसावे वाला कदम माना जा रहा है।
वही, रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज फोन पर महामहिम मोहम्मद बिन जायद और मैंने इजराइल के मौजूदा हालात के बारे में बात की। हमने अपनी गहरी चिंता जताई और नागरिक जीवन की रक्षा की जरूरत पर चर्चा की। हमने भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और उसका सम्मान करने के महत्व के बारे में भी बात की।
उनकी यह टिप्पणी कनाडा के इस आरोप के बाद भारत के साथ बढ़े राजनयिक विवाद के बीच आई है कि भारतीय अधिकारी एक कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल हैं।
45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक था, जिसकी जून में हत्या हो गई थी। भारत ने कनाडा के आरोप का पुरजोर खंडन किया है।
कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ फिर से खड़ा किया कूटनीतिक विवाद
Summary :
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्विटर यानि एक्स पर पोस्ट करके कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और सम्मान के महत्व पर चर्चा की है। यह उनका उकसावे वाला कदम माना जा रहा है। वही, रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज फोन पर महामहिम मोहम्मद बिन जायद और मैंने इजराइल के मौजूदा हालात के बारे में बात की। हमने अपनी गहरी चिंता जताई और नागरिक जीवन की रक्षा की जरूरत पर चर्चा की। हमने भारत में कानून के शासन को बनाए…


Download Android App
Download iOS App



