India-Pakistan के बीच युद्धविराम, भारत ने अपनी शर्तों पर किया Ceasefire

Summary :

अमेरिका की मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान में शांति

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को विराम दे दिया गया। MEA द्वारा प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि भारत ने अपनी शर्तों पर युद्धविराम का फैसला लिया है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि ”संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!

Vikas Julana