अमेरिकी गायिका चेर ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स के स्टाइल और कपड़ों का मजाक उड़ाया है और उन पर ताना कसा है। फॉक्सन्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, चेर ने कहा, ‘कोई जाकर सारा हरकाबी सैंडर्स को कहेगा कि वे बेहूदा कपड़े पहनना बंद कर दें।’ गायिका ने अपने ट्वीट में दो महिलाओं की तस्वीरें भी पेश की जो रुढ़िवादी ढंग के कपड़ों में नजर आ रही थीं।
इस तस्वीर में दो महिलाएं ऊंचे गले और लंबी बाहों वाला फुल साइज ड्रेस पहने स्पोर्ट्स जूते पहने नजर आ रही थी। तस्वीर में चेहरा छोड़कर उनके शरीर का सारा हिस्सा ढंका था।
वहीं, ट्विटर का एक यूजर गायिका द्वारा सैंडर्स के फैशन पर की गई इस टिप्पणी से खुश नहीं हुआ और उसने 71 वर्षीय गायिका को लताड़ते हुए चेर की 2017 के बिलबोर्ड अवार्ड्स की उनकी तस्वीरें साझा की जिसमें गायिका ने सुनहरा विग लगाए हुए बहुत ही महीन और छोटे इनरवेयर पहन कर और उसके ऊपर कुछ मालाएं और आभूषण लटका कर परफार्म किया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



