चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों से जुड़े जल विज्ञान संबंधी वार्षिक आंकड़ों को भारत के साथ साझा करना शुरू कर दिया है।
सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों के आंकड़े साझा करने शुरू किए हैं।
चीन ने वर्ष 2017 में आंकड़ों को साझा करना बंद कर दिया था। पड़ोसी देश ने इसके पीछे का कारण जल विज्ञान संबंधी आंकड़े एकत्र करने वाले स्थानों का बाढ़ से तबाह हो जाना बताया था। हालांकि, चीन ने वर्ष 2018 से फिर नदियों से जुड़े आंकड़े साझा करना शुरू किए थे।
भारत और चीन के बीच हस्ताक्षरित समझौते के अंतर्गत बीजिंग को नयी दिल्ली के साथ दोनों नदियों के आंकड़े साझा करने होते हैं।
ब्रह्मपुत्र नदी से संबंधित आंकड़े 15 मई से जबकि सतलुज के आंकड़े एक जून से साझा करने होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



