चीन ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर भारत को बधाई दी

Summary :

बीजिंग : चीन ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर मंगलवार को भारत को बधाई दी और अंतरिक्ष में अन्वेषण के लिए भारत के साथ काम करने की इच्छा प्रकट की।

बीजिंग : चीन ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर मंगलवार को भारत को बधाई दी और अंतरिक्ष में अन्वेषण के लिए भारत के साथ काम करने की इच्छा प्रकट की। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसकी बधाई। हमने संबंधित खबरें देखी हैं और हम भारत के इस कामयाब प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं।’’ 
भारत ने सोमवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपने शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-एमकेIII-एम1 के जरिये ‘चंद्रयान 2’ का सफल प्रक्षेपण किया। ‘चंद्रयान 2’ चंद्रमा के अब तक अनछुए रहे दक्षिणी ध्रुव में एक रोवर को लैंड करेगा, जो चंद्रमा के इस क्षेत्र की पड़ताल कर वहां से नयी-नयी जानकारियां जुटायेगा। 
उन्होंने कहा, ‘‘चीन बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को लेकर प्रतिबद्ध है और हम इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय संचार और सहयोग में सक्रियता से जुड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मानवता को और फायदा प्रदान करने के लिए हम भारत के साथ अंतरिक्ष के लिए काम करना चाहेंगे।’’ 

Desk Team