रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रूस की यात्रा के दौरान चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने भारत के रक्षा मंत्री के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।
सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



