चीन ने थाईयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक रॉकेट से 6 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। बताया जाता है कि थाईयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से 6 घंटों में हुआ यह दूसरा प्रक्षेपण है, जो चीन के अंतरिक्ष प्रक्षेपण के इतिहास में एक नया रिकार्ड है।
यह 7 दिसंबर को खुएचो नंबर एक श्रृंखला के नंबर एक रॉकेट की दूसरी सफल उड़ान है और इस साल में इसका पांचवां प्रक्षेपण है।
खुएचो नंबर एक श्रृंखला के नंबर एक रॉकेट से हत नंबर दो के ए और बी उपग्रह, थ्येनयी 16 और 17 उपग्रह और थ्येनछी नंबर चार के ए और बी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। उपग्रह सुचारू रूप से पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश हुए।
ये उपग्रह वातावरण जागरूकता, सामग्री पर्यवेक्षण, मजबूत आपातकालीन संचार, जहाज और विमान की जानकारी का संग्रह आदि सेवा देंगे। थ्येनयी 16 और 17 उपग्रह आपदा, समुद्र, कृषि और ध्रुवीय वातावरण की निगरानी आदि की सेवा देंगे। थ्येनछी नंबर चार के ए और बी उपग्रह वैश्विक इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि सेवा देंगे।


Download Android App
Download iOS App



