चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के बाद कहा कि चीन पाकिस्तान के तेज और बेहतर विकास में मदद करने की उम्मीद करता है। दियाओयुताई स्टेट गेस्टहाउस में बैठक के दौरान शी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच आपसी समर्थन और सहयोग की बेहतरीन परंपरा रही है।
इस बात की देखते हुए कि पाकिस्तान मुश्किल समय में चीन की निस्वार्थ मदद करता रहा है। शी ने कहा कि चीन अब विकसित हो चुका है और वह पूरी निष्ठा के साथ पाकिस्तान की तेज और बेहतर विकास करने में मदद करने की उम्मीद करता है।


Download Android App
Download iOS App


