भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.10 प्रतिशत कम करने की बुधवार को घोषणा की। साथ ही बैंक ने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर को भी 0.25 प्रतिशत घटा दिया है। बैंक ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
उसने कहा कि संशोधित एमसीएलआर 10 अक्टूबर से तथा संशोधित जमा ब्याज दर एक नवंबर से प्रभावी होगी। बैंक ने इस साल एमसीएलआर में यह छठी कटौती की है। यह कटौती रेपो दर से जुड़े ऋण पर प्रभावी नहीं होगी। इस कटौती के बाद एक साल के ऋण का एलसीएलआर कम होकर 8.05 प्रतिशत पर आ गयी है।
बैंक ने कहा, “त्योहारी मौसम को देखते हुए सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को फायदा देने के लिये हमने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत घटा दिया है।” बैंक ने कहा कि प्रणाली में पर्याप्त नकदी को देखते हुए उसने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर 3.50 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



