चीन के PM ली क्विंग कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान पहुंचे

Summary :

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग सोमवार को कोरोनावायरस प्रभावित वुहान शहर पहुंचे। कोई शीर्ष नेता पहली बार कोरोनावायरस का केंद्र बताए जा रहे इस शहर में पहुंचा है।

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग सोमवार को कोरोनावायरस प्रभावित वुहान शहर पहुंचे। कोई शीर्ष नेता पहली बार कोरोनावायरस का केंद्र बताए जा रहे इस शहर में पहुंचा है। चीन में अब तक कोरोनावायरस से 80 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके संक्रमण के 2,744 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

बेरोजगारी को लेकर प्रियंका का मोदी सरकार पर वार, बोलीं-7 क्षेत्रों में बेरोजगार हो गए साढ़े 3 करोड़ लोग

 
एक रिपोर्ट के अनुसार,  इस महामारी से निपटने तथा इसकी रोकथाम के लिए हो रहे कामों का निरीक्षण करने की खातिर क्विंग वुहान पहुंचे हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के उस उच्च अधिकार प्राप्त समूह के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं जो तेजी से फैल रहे इस वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 

Desk Team