नेपाल के काठमांडू में धार्मिक रथ यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े।
दरअसल, काठमांडू के ललितपुर जिले में कुछ लोग मच्छिंद्रनाथ जात्रा रथ लेकर जा रहे थे, हालांकि प्रशासन की तरफ से रथ लेकर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी इसके बावजूद लोग ऐसा कर रहे थे। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनोन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कड़ी मश्कत के बाद पुलिस ने हालातो पर काबू पा लिया।

नेपाल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1228 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद देश में कुल मामले 42,877 पहुंच गए। वहीं संक्रमण की वजह से कम से कम छह मरीजों की मौत हुई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा 257 हो गया है। देशभर में 834 पुरुषों और 394 महिलाओं के कोविड-19 के संक्रमण से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। सिर्फ काठमांडू घाटी में ही 445 मामले आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



