विश्व इस समय कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 19.31 करोड़ हो गए हैं, जबकि इस महामारी से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 41.4 लाख हो गई। वहीं अबतक कुल 3.78 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह आंकड़े साझा किए।
शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, महामारी से हुई मौतें और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 193,165,622, 4,143,105 और 3,780,890,033 है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 34,400,655 और 610,720 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
संक्रमण के मामले में भारत 31,293,062 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,632,443), फ्रांस (6,015,469), रूस (6,002,303), यूके (5,662,838), तुर्की (5,574,997), अर्जेंटीना (4,827,973), कोलंबिया (4,705,734), इटली (4,307,535), स्पेन (4,280,429), जर्मनी (3,760,291), ईरान (3,645,654) और इंडोनेशिया (3,082,410) हैं।
मौतों के मामले में ब्राजील 548,340 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (419,470), मैक्सिको (237,626), पेरू (195,243), रूस (149,796), यूके (129,330), इटली (127,937), कोलंबिया (118,188), फ्रांस (111,778) और अर्जेंटीना (103,359) में 1 लाख से अधिक लोगों की महामारी की वजह से जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



