चीन से पिछले साल दिसंबर में शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर पूरी दुनिया में बरकरार है। दुनिया के लगभग हर देश में फैल चुके इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना से मृतकों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे विश्व में कोरोना के मामले 16.52 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34.2 लाख हो गई है।
यह आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने जारी किए हैं। शुक्रवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि विश्व में कोरोना के मामले और इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 165,253,588 और 3,425,648 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,055,801 और 588,531 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
संक्रमण के मामले में भारत 25,772,440 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (15,894,094), फ्रांस (5,979,099), तुर्की (5,160,423), रूस (4,917,906), यूके (4,471,061), इटली (4,178,261), जर्मनी (3,638,504), स्पेन (3,631,661), अर्जेंटीना (3,447,044) और कोलंबिया (3,177,212) है।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 4,44,094 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (287,122), मैक्सिको (220,493), यूके (127,963), इटली (124,810), रूस (115,393) और फ्रांस (108,343) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



