पाकिस्तान में कोरोना वैश्विक महामारी के 742 नए मामले सामने आये है, जिसकसे बाद देश में संक्रमितो की संख्या बढ़कर 10,513 हो गयी है। वहीं 15 और मरीजों की मौत के बाद वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 224 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ पंजाब में 4,590 मरीज, सिंध में 3,373, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 1,453, बलूचिस्तान में 552, गिलगित-बाल्टिस्तान में 290, इस्लामबाद में 204 और आजाद कश्मीर (पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर) में 51 मामले हैं।’’
वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में सफलता के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग जरूरी : मनमोहन सिंह
अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार विश्वभर में 26 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं और कम से कम 1,83,000 लोगों की इससे जान जा चुकी है। इस बीच, पाकिस्तान ने बताया कि विदेश में फंसे पाकिस्तानियों को देश वापस लाने के प्रयासों के बीच देश वापस आने के लिए 46,500 से अधिक नागरिकों ने आधिकारिक मंच पर पंजीकरण किया है।


Download Android App
Download iOS App


