चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू में कोविड-19 के नए स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को घरों में ही रखने के लिए कम से कम 60 ड्रोन तैनात किए गए हैं। चीन में संक्रमण के मामले मुख्य तौर पर कम हो गए हैं, लेकिन ग्वांगझू में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। ग्वांगझू में पिछले 24 घंटे में छह नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 100 के पार चली गई है।
ये सभी मामले 21 मई के बाद से सामने आए हैं। ग्वांगझू में सामने आया संक्रमण का यह नया स्वरूप ‘डेल्टा’ है, जो सबसे पहले भारत में सामने आया था, और बेहद संक्रामक है। पुलिस द्वारा संचालित ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं और इनके जरिए, घर से बाहर आने वाले लोगों को संकमण से बचने के लिए अंदर रहने का संदेश दिया जाता है।
शहर में ड्रोन के अलावा फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी लेने, तापमान मापने और संक्रमण की अधिक आशंका वाले इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को पृथक करने जैसे कदमों से भी निगरानी की जा रही है। ग्वांगझू की सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं। रेस्तरां में बैठकर खाने पर भी रोक लगा दी गई है। सिनेमा घर, थिएटर, नाइट क्लब और बंद स्थानों पर होने वाली अन्य गतिविधियों को बंद करने का आदेश दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



