यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस सिमहल ने कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन को ईंधन की आपूर्ति को लेकर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ बातचीत कर रही है। ये जानकारी इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट से सामने आई है। समाचार एजेंसी ने सिमहल के हवाले से कहा, हम आपूर्ति को लेकर वैश्विक कंपनियों और विदेशी देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
रूस ने यूक्रेन में ईधन डिपो पर हमले
उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने सेना और बुवाई अभियान चलाने वाले किसानों को ईंधन की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं। रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की मीडिया को बताया था कि रूस की सेना ने बुवाई अभियान के बीच यूक्रेन में ईधन डिपो पर हमले किए। इसके बाद में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को अपनी कृषि जरूरतों के लिए अजरबैजान से ईंधन मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App


