अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उनका फिलहाल वैक्सीन का टीका लगवाने की कोई योजना नहीं है।
ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ व्हाइट हाउस में काम करने वाले लोगों को जब तक विशेष रूप से आवश्यक न हो, तो कुछ समय बाद टीका लगवाना चाहिए। मैंने यह समायोजन करने के लिए कहा है। मेरी वैक्सीन का टीका लगवाने की अभी कोई योजना नहीं है, लेकिन लेकिन उचित समय पर टीका लगवाने के लिए तत्पर हूं।
धन्यवाद।’’ स्थानीय मीडिया में रविवार को यह खबर आयी थी कि इससे ट्रम्प के साथ ही उपराष्ट्रपति माइक पेंस और अन्य शीर्ष अधिकारियों को अगले कुछ दिन में टीका लगाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



