अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को जितनी बुरी स्थिति में डाला जा सकता था, वह उतनी खराब स्थिति में है। दो दशक तक चले युद्ध के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में 15 अगस्त को सत्ता अपने हाथों में ले ली थी।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, “हम जितनी बुरी स्थिति में हो सकते थे, उतनी ही खराब हालत में हैं। यह ऐसी स्थिति है कि जिसकी किसी ने दो सप्ताह पहले भी कल्पना नहीं की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है और हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां तालिबान और बाकी लोग हमें निर्देश दे रहे होंगे और हमसे कहेंगे कि 31 अगस्त को निकल जाओ।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बाइडन वहां टिकने के पक्ष में थे लेकिन उन्होंने कहा कि हम तुम्हें आकर जाने नहीं देंगे, इसके परिणाम भुगतने होंगे। आपने सही सुना। यह तालिबान के नेता ने कहा था। हम चाहते हैं कि आप 31 तक निकल जाएं, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। यह क्या माजरा है?” ट्रंप ने कहा कि सैन्य रणनीति के दृष्टिकोण से अमेरिका के साथ यह सबसे शर्मनाक चीज हुई है।


Download Android App
Download iOS App



