डोनाल्ड ट्रंप ने किम को उत्तर-दक्षिण कोरिया सीमा पर बैठक के लिए किया आमंत्रित

Summary :

डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया, “चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कुछ बेहद महत्वपूर्ण बैठकों के बाद, मैं जापान से दक्षिण कोरिया जाऊंगा।”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को दक्षिण और उत्तर कोरिया के असैन्यकृत क्षेत्र में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। किम ने हालांकि इसे अब तक स्वीकार नहीं किया है। ट्रम्प के ट्विटर पर इस शानदार निमंत्रण ने सबकों चौंका दिया है। अगर किम इसे स्वीकार करते हैं तो कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयासों के बीच दो पूर्व दुश्मन देशों के नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक होगी।
ट्रम्प ने ट्वीट किया, “चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कुछ बेहद महत्वपूर्ण बैठकों के बाद, मैं जापान से दक्षिण कोरिया जाऊंगा।” ट्रम्प अभी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान के ओसाका में हैं। ट्रम्प ने कहा, “वहीं, अगर उत्तर कोरयाई नेता किम इसे देखते हैं, तो मैं उनसे सीमा/डीएमजेड पर मुलाकात कर उनसे हाथ मिला उन्हें ‘हेलो’ कहना चाहूंगा (?)।” 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम देखते हैं, अगर वह वहां हुए तो हम दोनों दो मिनट के लिए मिल सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ एक विचार रखा है क्योंकि मुझे नहीं पता कि वह अभी कहां हैं, क्या पता वह उत्तर कोरिया में न हो। हमारे संबंध अच्छे हैं, यह अच्छी बात है कोई बुरी बात नहीं।” ट्रम्प और किम इससे पहले सिंगापुर और हनोई में शिखर वार्ता कर चुके हैं। 

Desk Team