टीवी प्रस्तोता एवं लेखिका पद्मालक्ष्मी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समाज के लिए खतरा करार दिया और कहा कि वह उस पद की गरिमा गिरा रहे हैं जिस पर वह आसीन हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन का प्रचार कर चुकीं पद्मलक्ष्मी ने कहा, मेरा मानना है कि वह हमारे समाज के लिए खतरा हैं। मैं माफी मांगती हूं लेकिन उन्हें देश के सबसे पवित्र पद को संभालने से रोकने के लिये मैं जो कुछ भी कर सकती थी मैंने किया।
उन्होंने कहा, मैं उन्हें उस बुनियादी मानवीय गरिमा के लिये प्लेग मानती हूं जिस पर अमेरिका आधारित है। मुझे नहीं लगता कि उनकी डोनाल्ड ट्रंप की विचाराधारा छोड़ कोईऔर विचारधारा है और वह बेहद खतरनाक बात है। पद्मलक्ष्मी माउंटेन इकोज लिटररी फेस्टिवेल के आठवें संसकरण में मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज सत्र में बोल रहीं थीं। मॉडल से लेखिका बनीं पद्मलक्ष्मी ट्रंप को राष्ट्रपति बनने से पहले से जानती थीं। उन्होंने कहा वह ट्रंप को थोड़े मसखरा समझतीं थीं और उनका मानना था कि ट्रंप कभी चुने नहीं जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App


