अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल के साथ आपसी रक्षा समझौते पर विचार चल रहा है, जिससे अमेरिका और मध्य एशियाई देश के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर आपसी रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इजरायल में चुनाव के बाद वे इस पर चर्चा जारी रखना चाहेंगे।

फोन पर यह वार्ता इजरायल में चुनाव से ठीक पहले हुई है। चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी का विपक्षी पार्टी ब्लू एंड व्हाइट से कड़ा मुकाबला है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सात सामूहिक रक्षा समझौतों का सदस्य है। इनमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन, दक्षिण पूर्व एशिया संधि, रियो संधि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ एक रक्षा संधि, और जापान, दक्षिण कोरिया और फिलीपींस के साथ द्विपक्षीय संधियां शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



