पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर मालुकु प्रांत के अम्बोन से 37 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया।
इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस द्वीप समूह पर पहले भी कई बार खतरनाक भूकंप आ चुके हैं। एक वयक्ति ने बताया, ‘‘ मैं अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर हिलने लगा।’’
अयोध्या मामला : CJI ने कहा- सुनवाई पूरी करने के लिए 18 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा समय
उन्होंने कहा, ‘‘ भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे। सभी घबराए हुए थे।’’ सुलावेसी के पालू में पिछले साल 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 4,300 लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



